बडवानी। रमन बोरखडे।
सभी पुलिस कर्मी दिवाली पर्व चुनाव ड्यूटी के चलते पर्व को व्यवस्थित नहीं मना पाए। पुलिसकर्मियों ने अपना फर्ज बखूबी निभाया। जिससे चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने थाना पाटी पहुंचकर थाने के स्टाफ से मिले। पुलिस कर्मियों से चर्चा की। उनके हाल-चाल जाने, दीपावली व चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने पर सभी पुलिस कर्मियों को बधाई व शुभकामनाए दी।



