वरिष्ठ समाजसेवी अलका सैनी राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण अवार्ड से सम्मानित
इंदौर। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज नई दिल्ली (रजि.) द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती राष्ट्रीय जागृति महासम्मेलन के रूप में गुरुग्राम के ए डॉट ऑडिटोरियम में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी थे। उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं विधायक छगन भुजबल, मध्य प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद ऊपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी, उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परमेश्वर सैनी तथा विभिन्न प्रदेशों से पधारे पूर्व मंत्री, वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के साथ देश-प्रदेश के समाज के संगठनों के अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधियों दीप प्रज्जवलित कर महासम्मेलन का शुभारंभ किया।
इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज के युवाओं के साथ वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अलका सैनी का समाज के लिए किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण अवार्ड से ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी की उपस्थिति में अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए अतिथि वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक कार्यों के साथ ही राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रदेशों के समाज के पदाधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन महासचिव राजकुमार सैनी ने किया।

अलका सैनी