बड़वाह। विश्व जनसंख्या दिवस पर सिविल अस्पताल में बैठक का हुई आयोजित…नर्मदा नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जन संख्या पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को किया जागरूक…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह सिविल अस्पताल में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के उपलक्ष में एएनएम की बैठक के साथ मलेरिया निरीक्षक उस्मान पठान द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
यह बैठक सीबीएमओ डॉक्टर राजेंद्र मिमरोट एवं डॉक्टर यशवंत इंगला के निर्देशन आयोजित हुई। बैठक में खंड विस्तार प्रशिक्षक जगदीश खेडेकर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी गई।
एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं को अपने ग्रामों में स्थाई साधन नसबंदी, अस्थाई साधनों जैसे आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन, ओरल पिल्स, निरोध, छाया टेबलेट उपयोगकर्ताओं को प्रेरित कर हितग्राहियों को सेवाएं देना हैं।
अभियान के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में एक सास बहू सम्मेलन आयोजित करवाएं एवं पुरुष सहभागिता सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु समुदाय स्तर पर जन जागरूकता एवं उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सहभागिता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा एवं ग्राम में नारे लेखन हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान नर्मदा नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बढ़ती हुई जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए भ्रष्टाचारी बेरोजगारी गंभीर बीमारियों को रोकने एवं छोटा परिवार सुखी परिवार के महत्व के बारे में जन जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर अहमद अंसारी, डॉक्टर महेंद्र ओसवाल, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर दिनेश यादव ,बीसीएम प्रीती पाटील, पुष्पा जमरे, अनिल श्रीमाली, आयुष वर्मा, एएनएम प्रमिला कलमें, ज्योति गुप्ता एवं आशा कार्यकर्ता सीता पटेल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।



