धर्म-ज्योतिष

फिल्म्स टुडे” के कवर पेज पर पहली बार एक संत की तस्वीर – संत दादू महाराज

“फिल्म्स टुडे” के कवर पेज पर पहली बार एक संत की तस्वीर – संत दादू महाराज

इंदौर।  देश की प्रतिष्ठित और बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अंग्रेजी मैगजीन *फिल्म्स टुडे* ने इस बार अपने कवर पेज पर एक अनूठी एवं प्रेरणा दायक शख्सियत को स्थान दिया है जो केवल एक संत ही नहीं, बल्कि एक दिव्य प्रेरणा का स्रोत भी हैं – डॉ. दादू महाराज। *फिल्म्स टुडे* के 17 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी संत को इस प्रतिष्ठित कवर पेज पर जगह मिली है।यह क्षण निश्चित रूप से अविस्मरणीय है, जब एक संत के दिव्य विचार और शिक्षाएं मैगजीन के कवर पर रोशन हो रही हैं।

मैगजीन के प्रधान संपादक, राजेश श्रीवास्तव, ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मार्च माह में इस विशेष संस्करण में कवर पेज पर दादू महाराज की तस्वीर छापी जाएगी। साथ ही, दादू महाराज संस्थान द्वारा आयोजित कार्यों और स्थापना महोत्सव की खबरें और तस्वीरें भी विस्तृत रूप से दी जाएंगी।

इससे पहले, *फिल्म्स टुडे* के कवर पेज पर बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे और देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति, जैसे श्री रतन टाटा, नजर आ चुके हैं, लेकिन किसी भी संत को इससे पहले इस मंच पर स्थान नहीं मिला था।

राजेश श्रीवास्तव ने साझा किया कि उनकी मुलाकात दादू महाराज से मुंबई में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। दादू महाराज के विचारों, भावों और शब्दों ने उन पर गहरी छाप छोड़ी, और यही प्रेरणा उन्हें उनके व्यक्तित्व और शिक्षाओं को दुनिया तक पहुंचाने की मिली। उन्होंने कहा, “मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को इस समय दादू महाराज जैसे संत की अत्यंत आवश्यकता है—जो न केवल लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकाल सकें, बल्कि उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दें।”

*फिल्म्स टुडे* मासिक रूप से मुंबई के प्रमुख फिल्म सितारों और हजारों पाठकों तक पहुंचती है। इस विशेष संस्करण का विमोचन 7 मार्च को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई प्रख्यात हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!