मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। बीजेपी देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो संगठन ही सर्वाेपरि को मान्यता देता है- चुनाव प्रभारी

सेंधवा। शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक किला परिसर स्थित नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर हुई। बैठक में नगर मंडल के चुनाव प्रभारी अनूप मिश्रा ने कहा कि बीजेपी देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो संगठन ही सर्वाेपरि को मान्यता देता है।
उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता का भी उतना महत्व है। जितना बड़े कार्यकर्ताओं का होता है। संगठन में सामूहिक निर्णय को महत्व दिया जाता है। व्यक्ति विशेष को नहीं।

a8619f7f 38be 4103 9758 7bf48e98c5e1

संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई –
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के नवीनीकरण सदस्यता अभियान व सक्रिय सदस्य बनने के बाद अब संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बूथ समिति के गठन के संबंध में मंडल स्तर पर प्रभारी की नियुक्ति के बाद बैठक आयोजित की जा रही है।
बूथ समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दायित्व दिए जा रहे हैं। इसी को लेकर शनिवार को सेंधवा नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई।

छोटे से छोटे कार्यकर्ता का महत्व-
पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने कहा भाजपा ऐसा दल है, जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता का महत्व है। चाय बेचने वाला आज देश का प्रधानमंत्री है। किसान का बेटा अंतरसिंह आर्य राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बन गया। हमें गर्व है। नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने 7 हजार से अधिक सदस्य बनाएं। वहीं विकास आर्य ने 5 हजार से अधिक सदस्य बनाएं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा और युवा नेता तरुण स्वामी ने 1 हजार से अधिक सदस्य बनाएं, जो संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं।

857d1741 1686 44f8 90e9 cacba0f9afc1 1

नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने बताया कि मंडल में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। नगर मंडल में 47 बूथ है। बूथ समिति के लिए 50 कार्यकर्ताओं की सूची में बूथ समिति के लिए 11 सदस्य और एक अध्यक्ष नियुक्त किया जाना है। इसको लेकर प्रक्रिया की जा रही है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।

808240df b191 4e7c 8051 c88bcc46c2cf

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button