मौसम का यू टर्न… मौसम की करवट ने किसानों की बढ़ाई परेशानी खेती काम हुआ बंद बारिश से बोवनी में पिछडाए किसान।
बारिश, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त मौसम का यू टर्न... सावन-भादौ की तरह बारिश, दो दिन जारी रहेगा दौर

आशीष यादव धार
जहां एक और किसान सोयाबीन खेती से निपटे ही थे कि दूसरी ओर बारिश ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया वही खेती के काम में जुटे किसान अब घरों में बंद होकर रह गए हैं। क्योंकि मौसम का वापस यू टर्न जैसे सावन भादो की जड़ी जैसा माहौल बना दिया है वहीं मौसम में ठंडा होने से लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया हे वहीं कुछ दिन पहले जहां मानसून की विदाई हुई तो वहीं शनिवार को ऐसा लगा जैसे रास्ता भटककर मानसून फिर लौट आया हो। मौसम वैज्ञानिक इसे अरब सागर में बने डीप डिप्रेशन का असर बता रहे है। उनका कहना है कि इसके साथ जुड़ी टर्फ लाइन प्रदेश के मध्य हिस्से से गुजर रही है। इसके चलते अभी अगले दो दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दरअसल मौसम में ये बदलाव गुरुवार को भी रहा। इस दौरान बादल छाने के ठंडी हल्की हवाओं का दौर चलता रहा । इसके दो दिन पहले तक आधी रात से रिमझिम बारिश से खेतों में पानी भर दिया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाडी में भी एक डीप डिप्रेशन बना है जो एक बार फिर अपना असर दिखाएगा। जिससे आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
13 अक्टूबर को हो गई थी मानसून की विदाई
मप्र से 13 अक्टूबर को मानसून की अधिकृत विदाई हो गई थी। इस | दौरान धार में कुल औसत 36
इंच बारिश दर्ज की गई थी। यदि पिछले 24 घंटे की स्थिति देखे तो जिले में औसत 32 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसमें सर्वाधिक डही व बदनावर के दर्ज की गई जो 71 मिमी बरसात गिरी हे। और कुक्षी 65 मिमी बारिश दर्ज की गई हे। जबकि अन्य ब्लॉक में हल्की बारिश होती रही।

तापमान में 4 डिग्री की गिरावट
मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। पिछले दिनों हुई बारिश  में मौसम को ठंडा कर दिया हे जहा पहले दिनों गर्मी होती थी एक दम से बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया वही जहां बुधवार अधिकतम तापमान 26. डिग्री था तो वहीं गुरुवार के दिन का तापमान 22 डिग्री पर आ गया। वहीं मौसम विभाग इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने का भी अनुमान जता रहा है। बताया जा रहा है कि ला नीना परिस्थितियां विकसित होने से सामान्य से अधिक ठंड पड़ेगी।
अगले दो दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन में कुल डेढ़ इंच बारिश होने का अनुमान है। 29 अक्टूबर को 20 मिमी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं 30 अक्टूबर को 20.5 मिमी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं बेमौसम बारिश से सोयाबीन से साथ कपास और मक्का के फसलों को नुकसान हुआ है। सोयाबीन का भूसा और मक्का का पाला बारिश के कारण खराब हो गया है। दो दिनों से हो रही बारिश से कपास एवं गेहूं की फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है।
तीन सिस्टम एक्टिव हैं।
वहीं अभी तीन सिस्टम एक्टिव हैं। जिसका असर हमारे यहां भी देखने को मिल रहा है। पूर्वी तट पर तूफान मोंथा मंगलवार रात पहुंचने वाला था वही मध्य अरब सागर में बना मौसमी सिस्टम डीप डिप्रेशन में बदल चुका है। वहीं तीसरा सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ के रूप में उत्तरी हिमालय के पहाड़ी राज्यों में दस्तक देने वाला है। ऐसे में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेगी। वहीं आने वाले एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
 
				 
					
 
						


