खेतिया से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा शुरू, 245 किलोमीटर यात्रा के बाद राहुल गांधी से मिलेंगी

खेतिया। राजेश नाहर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा अभियान समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर से सोमवार को पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा खेतिया महाराष्ट्र की बॉर्डर से प्रारंभ हुई। यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरूआत की गई। पहले दिन इस यात्रा के माध्यम से 20 किलोमीटर का सफर तय किया गया। यात्रा खेतिया से शुरू होकर निसरपुर, पानसेमल, डोंडवाड़ा और खडीखाम में पहुंचकर रात्रि में विश्राम करेगी। पदयात्रा भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्रा कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र सोनीस ने बताया कि देश का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम है। इस पदयात्रा मे सेंधवा विधायक ग्यारसीलाल रावत, क्षेत्रीय विधायक सुश्री चंद्रभागा किराड़े, रमेश चौहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरबार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल, कमल अग्रवाल, अरविंद बागुल, मोहन चौधरी, किशोर चौधरी, अनिल चौधरी, राकेश चौधरी, राजेंद्र टाटिया, सर्वेश्वर पटेल, सुभाष पटेल, देवबंद निकुम, गणपत सोलंकी, रमेश येेसीकर सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक कांग्रेसी शामिल रहे।