सेंधवा

कल निकलेगा नगर कीर्तन, अटूट लंगर प्रसादी बटेगी

श्री..गुरु नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर सात दिवसीय प्रभात फेरी का हुआ समापन।

सेंधवा।
श्री..गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही सात दिवसीय प्रभात फेरी का शुक्रवार को समापन हो गया। शनिवार को शहर में नगर कीर्तन निकलेगा। बता दे गुरूनानकर देवजी के प्रकाश पर्व के तहत सिख समाज द्वारा पिछले सात दिनों से अल सुबह 5.15 बजे गुरूद्वारा साहिब से प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। जिसमें समाजजन शब्द कीर्तन में गुरु का यश गान करते हुए शामिल हुए। शुक्रवार को प्रभातफेरी शहर की महावीर कॉलोनी पहुंची। समाज के कैप्टन छाबडा ने बताया कि शनिवार शाम को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन समापन पर अटूट लंगर प्रसादी बटेगी। 27 नवंबर सुबह 9 बजे श्री सहेज पाठ की समाप्ती होगी। जिसके बाद निशान साहेब के चोले की सेवा होगी। 11.30 से एक बजे तक ज्ञानीजी द्वारा कथा कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद अटूट लंगर होगा। 27 नवंबर सोमवार रात में 8.30 से रात 12 बजे तक बच्चों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। वहीं ज्ञानीजी द्वारा कथा कीर्तन किया जाएगा।
पिछले सात दिनों से निकाली जा रही प्रभातफेरी में समाजजन अमरजीत सेठी, सोनू भाटिया, रणजीत सिंह छाबड़ा, जीत भाटिया, सुनील चावला, अजीत सिंह खनूजा, हरपाल सिंह छाबड़ा, ज्ञानी मोहन सिंह, प्रभज्योत सिंह भाटिया, रणवीर सिंह छाबड़ा, शिवी कौर छाबड़ा, सीमा छाबड़ा, मीनू छाबड़ा, रमन कौर राजपाल, बेबी कौर छाबड़ा, शिवानी छाबड़ा, नीतू भाटिया, नीतू खनूजा, भावना सिंधानी, मुस्कान मोटवानी, दिलराज कौर सेठी, पुष्पा कौर सेठी, जसबीर कौर छाबड़ा, काजल चावला, तान्या कौर छाबड़ा, रीहल कौर भाटिया सहित अन्य सभी समाजजन शामिल हो रहे थे।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button