बड़वानीमुख्य खबरे

बडवानी; रेप के आरोप में उज्जैन डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी गिरफ्तार, जेल भेजा

बडवानी। उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को रेप के मामले में बड़वानी महिला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। बता दे उज्जैन से पहले खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। वे 2016 में बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। आरोप है कि इस दौरान वह पीड़िता से धरा धमका कर रेप करते रहे। वहीं इस मामले में पीड़िता ने चार दिन पहले 29 अप्रैल को एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर गुरुवार रात भोपाल से उनको गिरफ्तार किया और बड़वानी लेकर आए। एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था।गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेजा दिया गया।

download 21 e1714746337678
डॉ. अभय सिंह खराड़ी

भोपाल में पकड़ा
डॉ. अभयसिंह खराड़ी पर बड़वानी में धारा 376 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद उज्जैन डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहते हुए डॉ. खरारी फरार हो गए थे। इसको लेकर बड़वानी से महिला थाना प्रभारी सहित चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची। हालांकि खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात गिरफ्तार किया।

पत्नी से भी विवाद भी चर्चा में रहा
कुछ वर्ष पूर्व अभयसिंह खराड़ी सेंधवा और बड़वानी में एसडीएम के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। उस समय उनकी पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद पिछले साल ही प्रमोशन होकर उनको बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर के रूप में भेजा गया था।

महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि उज्जैन में पदस्थ डॉ. अभय सिंह खराड़ी के विरूद्ध बड़वानी जिले में एक महिला कर्मी ने दुष्कर्म का मामला 29 अप्रेल को दर्ज कराया था। पुलिस ने खराड़ी के विरूद्ध धारा 376, उसके बाद से खराड़ी फरार हो गया था। महिला थाने की टीआई अलका मेनिया, उपनिरीक्षक दिनेश चोंगड़, प्रधान आरक्षक दयाराम कन्नौजे, राजेंद्र राठौर निजी वाहन से खराड़ी की तलाश में धार, इंदौर होकर भोपाल पहुंचे और गुरुवार रात गिरफ्तार किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!