
सेंधवा। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने सेंधवा शहर थाने में रक्षा बंधन उत्सव मनाया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके सुरक्षा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस बल को राखी बांधते हुए उनके निरंतर सेवा और समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं, इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें।
कार्यक्रम के दौरान पारस्परिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए महिला मोर्चा ने पुलिस बल को देश और समाज के रक्षक के रूप में सम्मानित किया।