मध्यप्रदेशमुख्य खबरे

MP NEWS टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वालों का शॉर्ट एनकाउंटर

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया है। आरोपियों ने दो लोगों से मारपीट की और फायरिंग की थी। जिससे टोल प्लाजा के एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी थी। इस घटना के बाद सभी आरोपी इस घटना के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने सिकाहटा के पास आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर किया। बदमाशों ने उमरी पुलिस को देखते ही हमला कर दिया था, जवाबी कार्रवाई में शॉर्ट एनकाउंटर किया गया।
बता दे यह घटना आज से पांच दिन पुरानी 16 फरवरी की है। इस दिन तीन बाइक पर सवार 9 लोगों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर फायरिंग कर एवं मारपीट की थी। जिसमें टोल प्लाजा के एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी थी और एक कर्मचारी से जमकर मारपीट की गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में तीसरा आरोपी गजेंद्र भदोरिया भी पकड़ा गया है। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस को अवैध हथियार भी मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार से तीन आरोपी भाग रहे थे, पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपी भोला गुर्जर एवं अनुज राजावत के पैर में गोली लगी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button