खंडवामध्यप्रदेशराजनीति

अरुण यादव बोले- वे शिंदे न सिंधिया:खंडवा कांग्रेस का वचन-पत्र किया जारी, यादव ने औवेसी को बताया मोदी-शाह का एजेंट; कल कमलनाथ आएंगे

खंडवा।
नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र जारी करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस की। वचन पत्र के मुताबिक, कांग्रेस का महपौर बना तो विश्वा का ठेका तत्काल निरस्त कर शुद्व एवं निरंतर पेयजल सप्लाई करेंगे। उन्होंने कहा की – नर्मदाजल योजना हम इतने संघर्ष करके लाएं थे लेकिन बीजेपी की प्रदेश व निगम सरकार ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खंडवा आएंगे-
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खंडवा आकर निगम तिराहे पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले अरुण यादव ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है आज कई वार्डों में जनसंपर्क कर महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर अरुण यादव ने कहा कि- वे ना तो शिंदे है और ना सिंधिया। वह अरुण यादव है, हमारे पूर्वजों से अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, न कि अंग्रेजों का साथ दिया।

औवीसी को मोदी-शाह ने एजेंट बनाकर भेजा

मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में असुद्दीन औवेसी की एंट्री पर अरुण यादव ने कहा कि- औवेसी की पार्टी बीजेपी की बी टीम है। भाजपा वाले पंचायत चुनाव के नतीजों से घबरा गए है। अब निकाय चुनाव में उन्हें लगता है कि खंडवा-बुरहानपुर में औवेसी को भेजकर कांग्रेस का वोटबैंक तोड़ा जाए इसलिए औवेसी को बुलाया गया है। लेकिन जनता समझदार है, हर कोई जानता है कि औवेसी को मोदी-शाह बड़े स्तर पर करोड़ों की फडिंग करते है। ये तो बिहार भी गए थे, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में चुनाव लड़े है। अगली बार मध्यप्रदेश में सरपंच चुनाव में भी आएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button