
सेंधवा। रमन बोरखड़े। बुधवार सुबह सेंधवा ब्लॉक के केरमला गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा कुत्ते ने गांव के अलग-अलग हिस्सों में छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। यह घटनाएं भुगावाड़िया फलिया और पटेल फलिया क्षेत्र में हुईं।घायलों में तीन मासूम बच्चियां, एक महिला और दो युवक शामिल हैं। सभी घायलों को पहले वरला अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद उन्हें सेंधवा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति गंभीर होने पर पांच घायलों को इंदौर स्थित एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया।
घायलों की पहचान 4 वर्षीय काजल, 7 वर्षीय ऋषिका, 4 वर्षीय रिद्धिका, 47 वर्षीय आरती, 18 वर्षीय साहिल भुकवाड़े और भायराम कसा के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल के डॉ. रितेश काग ने बताया कि सभी के शरीर पर कुत्ते के काटने के गंभीर निशान मिले हैं।गांव के सरपंच जगदीश डुडवे ने बताया कि ग्रामीणों ने मिलकर कुत्ते को गांव से बाहर खदेड़ दिया है, लेकिन डर अभी भी बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इस घटना से दो दिन पहले बलवाड़ी में दो बुजुर्गों पर भी किसी अज्ञात जानवर ने हमला किया था। दोनों बुजुर्गकृदगड़ू सूर्यवंशी और मुरलीधर रतनकृमॉर्निंग वॉक पर निकले थे और अब एमवाय अस्पताल में उपचाररत हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व भी बलवाड़ी क्षेत्र में एक अज्ञात जानवर द्वारा 10 से अधिक बकरियों को मार डाले जाने की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा अज्ञात जानवर की तलाश की जा रही है।