धारमुख्य खबरे

धरमपुरी। दिल्ली नगर निगम में आप की जीत पर धरमपुरी में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर फोड़े पटाखे, कहा एमपी नगरीय निकायों चुनाव में भी होगा उलटफेर

धरमपुरी से शाहिद पठान की रिपोर्ट।
धार जिले की धरमपुरी में पर बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। दिल्ली नगर निगम में आप पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी की। आप पार्टी के नेता वाहिद शैख ने बताया कि दिल्ली नगर निगम श्एमसीडीश् में पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा था। इस बार दिल्ली की जनता ने भाजपा को नकारते हुए आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है। जनता ने आप पार्टी को 134 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी जनता के हितों को ध्यान में रखकर बेहतर काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि आज धरमपुरी नगर में ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष संतोस कटारे, और नगर अध्यक्ष वाहिद शैख ने कहा कि मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। इस बार आप पार्टी मध्यप्रदेश में बड़ा उलटफेर करेगी। इस अवसर पर दिलीप जाट, फरीद शेख, शफन बरकाती,राजा खान, महेश प्रजापत, गुड्डू भाई मंत्री, मनोहर शिंदे,जफर खान, अफजल खान सहित आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
IMG 20221208 160756

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button