खरगोनमुख्य खबरे

भीकनगांव; कांग्रेस की पूनम जायसवाल एक वोट से अध्यक्ष पद का चुनाव जीती, चिट्ठी से भाजपा के भार्गव बने उपाध्यक्ष

भीकनगांव से दिनेश गीते की रिपोर्ट
भीकनगांव नगरपरिषद मे अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के चुनाव में चौकाने वाले परिणाम सामने आया है। जहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की मजबूत दावेदारी के बीच काग्रेंस ने बाजी मारी है। वहीं उपाध्यक्ष पद का फैसला चिट्ठी उठाकर किया गया। जिसमे भाजपा उम्मीदवार उपाध्यक्ष के लिए चुने गए। खरगोन जिले की भीकनगांव नगरपरिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनाव में रोचक मुकाबले रहे। यहां कांग्रेस की पूनम जायसवाल एक वोट से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई है। उन्होंने भाजपा की सुधा महाजन को हरा दिया है। मतदान मे कांग्रेस को 8 और भाजपा को 7 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए एक मत रद्द होने से परिणाम टाई रहा। कांग्रेस की रेहाना बी को 7 वोट और भाजपा के अखिलेश भार्गव को भी 7 मत मिले। उपाध्यक्ष का निर्णय एक बालक से चिट्ठी उठवाकर किया गया। जिसमे भाजपा के अखिलेश भार्गव की चिटठी उठने से वे उपाध्यक्ष के लिए विजय हुए। चुनावी घटना क्रम मे भाजपा की गुटबाजी भी नजर आई। बता दे उपाध्यक्ष बने भार्गव भाजपा से दूसरी बार पार्षद का चुनाव जीते है। वहीं इस बार वे उपाध्यक्ष बने। भीकनगांव से दिनेश गीते की रिपोर्ट।

IMG 20221018 WA0042
अखिलेश भार्गव

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!