बड़वानीमुख्य खबरे

सेंधवा।अंतिम दिन शहर में भाजपा ने निकाली बाइक रैली, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया तूफानी जनसंपर्क

सेंधवा।
नगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को दोनों राजनीतिक दलों सहित निर्दलिय उम्मीदवारों ने तूफानी जनसंपर्क किया। कांग्रेस विधायक ग्यारसीलाल और पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य सहित दोनों दलों के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में खूब पसीना बहाया। वहीं बुधवासर को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर में बाइक रैली निकालकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। बाइक रैली निवाली रोड स्थित निजी होटल से शुरू होकर निवाली रोड, पुरानी नगरपालिका सहित अन्य वार्डों में होकर राम बाजार स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और नगर पालिका चुनाव प्रभारी विकास आर्य ने रेली समापन पर मीडिया से चर्चा में कहा कि नगर पालिका में भाजपा चौका लगाएगी और इस बार फिर नगर पालिका में भाजपा की परिषद बनेगी। बता दे एक दिन पूर्व मंगलवार को कल कांग्रेस के ओर से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा खरगोन विधायक रवि जोशी और स्थानीय विधायक ग्यारसी लाल रावत के नेतृत्व में बाइक रैली के साथ में शहर में रोड शो किया था और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। बुधवार को शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार का अंतिम समय था। 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम गया है। अब उम्मीदवार घर-घर पहुंचकर संपर्क करेंगे।
IMG 20230118 141729
बता दे नगरपालिका के 24 वार्डों के लिए मतदान होना था, लेकिन वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस प्रत्याशी के ओर से अपना नामांकन वापस लेने से यहां पर भारतीय जनता पार्टी की बसंती बाई यादव निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है। अब 23 वार्डों के करीब 56 मतदान केंद्रों पर 20 जनवरी को मतदान होगा। वहीं 23 जनवरी को मतगणना होगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों ही राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय आप और एआईएमआईए के प्रत्याशियों ने अपने वार्ड में जाकर प्रचार प्रसार किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!