मध्यप्रदेशभोपालमुख्य खबरे

भोपाल: लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त का इंतजार खत्म, जानें पूरी जानकारी

सीएम मोहन जल्द करेंगे 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में जल्द 1250 रुपये भेजे जाएंगे। यह किस्त आखिरी हो सकती है, क्योंकि दिवाली के बाद राशि 1500 रुपये होने की संभावना है।

लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त के लिए सरकार ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम मोहन यादव 13 सितंबर को झाबुआ जिले के पेटलावद से एक क्लिक में यह राशि ट्रांसफर करेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


दिवाली के बाद बढ़ेगी राशि

सूत्रों का कहना है कि 1250 रुपये की यह आखिरी किस्त हो सकती है। दिवाली के बाद लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़कर 1500 रुपये होने की संभावना है। सीएम मोहन ने कुछ महीने पहले ही इसका ऐलान किया था।

         7 अगस्त को 27वीं किस्त में 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार लाड़ली बहनों को 1,859 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। रक्षाबंधन पर 250 रुपये अतिरिक्त शगुन के रूप में दिए गए थे। इस बार की किस्त से महिलाओं को बड़ी उम्मीदें हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!