धारमुख्य खबरे

16 जुलाई को होगा शब्द समागम 2025 का आयोजन मंत्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर एवं ख्यात पत्रकार अशोक वानखेडे होंगे शामिल

जिला पत्रकार संघ का नवा आयोजन, ‘धार की धड़कन’ का होगा विमोचन, 800 से अधिक पत्रकारों को प्रदान होगी 10-10 लाख की बीमा पाॅलिसी’

आशीष यादव धार।

IMG 20250713 WA0027

धार जिला पत्रकार संघ द्वारा इस वर्ष भी शब्द समागम 2025 रूपी भव्य कार्यक्रम 16 जुलाई बुधवार को आयोजित किया जा रहा हैं। पिछले वर्षों की तर्ज पर आयोजित इस अनूठे और गरिमामय शब्द समागम में देश-प्रदेश की ख्यात हस्तियों के साथ आदिवासी अंचल के धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन सहित जिलेभर के पत्रकार हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी देते हुए धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने बताया कि शब्द समागम 2025 के मुख्य अतिथि पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री जी ठाकुर करेगी। जबकि वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेडे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

02 savitri thakur ji

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए गरिमामय विशिष्ट अतिथि के रूप में धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष महंत निलेश भारती, ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर यादव एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव हरदेवसिंह जाट, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत पाल भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार स्व. राजेन्द्र माथुर, स्व. कृष्ण लाल शर्मा व स्व. अरविंद काशिव को समर्पित है। इस अवसर पर वानखेडे ‘‘ग्रामीण पत्रकार भारतीय लोकतंत्र का सच्चा पहरेदार है’’ विषय पर अपना उद्बोधन भी देगे। शब्द समागम 2025 में अतिथियों द्वारा प्रतिष्ठित धार की धड़कन स्मारिका का विमोचन से होगा एवं जिलेभर के 800 से अधिक पत्रकारों को दस-दस लाख की बीमा पाॅलिसी प्रदान की जायेगी।

01 prahlad patel ji

इन हस्तियों ने भी की है शिरकत:
पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों में तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह जी तोमर, तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री, थावरचंद गेहलोत, तत्कालीन गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, तत्कालीन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वर्गीय श्री प्रभात झा, पूर्व कंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, मूर्धन्य पत्रकार दीपक चैरसिया (न्यूज नेशन), सुमित अवस्थी (ए.बी.पी. न्यूज), श्रीवर्धन त्रिवेदी (ए.बी.पी न्यूज), सईद अंसारी (आजतक), मनोज मनू (इंडिया न्यूज) राजेश बादल (पूर्व संपादक राज्यसभा टीवी), प्रेस क्लब आफ इण्डिया के सचिव संजय सिंह सहित अन्य हस्तियां हिस्सा ले चुकी है।

 

IMG 20250713 WA0024O

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!