बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सैनिकों के सम्मान में पानसेमल में विधायक के नेतृत्व में निकली भव्य एवं दिव्य विशाल तिरंगा यात्रा

पानसेमल। रमन बोरखड़े। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में बडवानी जिले के पानसेमल में रविवार को विधायक श्री श्याम बरडे के नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें संपूर्ण विधानसभा से राष्ट्र प्रेमी नागरिक, माता, बहने एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। श्री राम जिनिंग फैक्ट्री जलगोन रोड से राष्ट्र प्रेम के जय घोष के साथ विशाल तिरंगा यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुंची। यहां मंच पर जिले से पधारे हुए भूतपूर्व सैनिकों का विधायक बर्डे ने पुष्पहार पहनाकर शाल श्रीफल देकर अभिनंदन किया। साथ ही स्मृति चिन्ह स्वरूप शील्ड प्रदान की।

WhatsApp Image 2025 05 18 at 20.23.11 1
इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे, युवा एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। लोगों के हाथों में लहराता विशाल तिरंगा, देशभक्ति के नारों और बैंड बाजों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर विधायक श्री श्याम बर्डे ने कहा कि यह यात्रा उन वीर सैनिकों के सम्मान में है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत यह पहल युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। यात्रा के आयोजन में निवाली, चाटली, खेतिया एवं पानसेमल तथा ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक, बंधु, माता, बहने सम्मिलित हुई।

WhatsApp Image 2025 05 18 at 20.23.15

WhatsApp Image 2025 05 18 at 20.23.11

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button