.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। संदीपनी शासकीय कन्या शाला की छात्राओं ने नगर परिषद का किया भ्रमण…ऑनलाइन कार्यों की जुटाई जानकारी…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। संदीपनी शासकीय कन्या शाला बड़वाह में आईटी क्षेत्र में अध्यापन कर रही छात्राओं द्वारा सोमवार को प्राचार्य हंसा कानूड़े एवं उपप्राचार्य निर्मल चौधरी सर के नेतृत्व में व्यावसायिक प्रशिक्षक अंकित बर्वे द्वारा छात्राओं को नगर पालिका बड़वाह में भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान नगर पालिका बड़वाह में ऑन लाइन कार्य करने वाले मनीष शर्मा ने छात्राओं को विस्तारित रूप से नगर पालिका में होने वाले कार्यों को विस्तृत रूप से समझाया, साथ ही साथ उपस्थित शिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया ने भी ऑनलाइन कार्यों की जानकारी साझा की साथ ही बताया कि समग्र आय डी जैसा महत्वपूर्ण कार्य यही पर होता है।

IMG 20260202 WA0013

जिसकी आवश्यकता आज हर परिवार को होती है,छात्राओं ने उत्साह के साथ सभी बातों को ध्यान से सुना एवं सिखा इस प्रकार औद्योगिक भ्रमण छात्राओं के लिए बहुत लाभप्रद रहा। भाटिया ने नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किन्शुक का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने छात्राओं को भ्रमण के लिए अनुमति प्रदान की।

इसके पूर्व शाला में भ्रमण के पूर्व विशाल सिंह चौहान, अनुप अत्रे, डी एस चौहान, नागभूषण शर्मा, प्रताप सिंह ठाकुर, मीना चावड़ा, आकाशी कानूनगो ने छात्राओं को भ्रमण संबंधी कुछ विचार साझा किए एवं भ्रमण के दौरान अनुशासन बनाए रखने की समझाइश दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!