
सेंधवा। स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में को पाती का आयोजन किया गया। शहर के श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर से महिलाओं द्वारा गणगौर माता एवं ईश्वर राजा के प्रतीक रूप में दूल्हा दुल्हन का श्रंगार कर गाजे बाजे के साथ बाना निकाला गया। बाना सदर बाजार, राम बाजर होते हुवे किले के अंदर राजराजेश्वर मंदिर पहुंचा।
यहां महिलाओं द्वारा एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाया गया। इस अवसर पर समाज के श्री महेश सोनी, दिलीप सोनी, किरण सोनी, सत्यनारायण सोनी, सुबोध सोनी, अजय सोनी ने पुष्प् वर्षा कर एवं आइस्क्रीम कुल्फी वितरण कर मातृ शक्तियों का स्वागत सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में एकता सोनी, दीप्ती सोनी, वर्षा सोनी, सारिका सोनी, कृष्णा सोनी, रानू सोनी, रानी सोनी, शर्मिला सोनी, बसन्ती सोनी, नेहा सोनी, अंशु सोनी, मीना सोनी, श्रद्धा सोनी, दीपिका सोनी, वेदु सोनी अंजू सोनी, किरण सोनी, नूपुर सोनी, स्वाति सोनी, शिला सोनी राधा सोनी, साक्षी सोनी, साधना सोनी, सरोज सोनी, पूजा सोनी आदि समम्मिलित रही।