
सेंधवा। प्रदेशभर में चलाए जा रहे जल पखवाडे के अंतर्गत कन्या शाला सीएम राईज विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय निकुम के मार्गदर्शन में जल संरक्षण विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक श्री प्रेम सिंह राजपूत ने जानकारी दी की जल का संरक्षण हमारे लिए ही नहीं वरन हर प्राणी और दुनिया के हर देश के लिए अनिवार्य है। अन्यथा तीसरा युद्ध जल के लिए होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक मनोज मराठे ने कहा कि हमें आज से ही जल का संरक्षण करने के लिए वृक्षों का संरक्षण और उनकी वृद्धि नितांत आवश्यक है, ताकि वाष्पीकरण द्वारा समुद्र से जल बादल के रूप में धरती पर वर्षा करें। श्री मराठे ने बताया कि जल के तीन स्रोत है वर्षा गत जल, धरातरी जल और भूमिगत जल। आज तीनों स्रोतों में जल की मात्रा काफी कम हो गई है। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर निकुंभ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमारे घर से ही जल का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को इस अवसर पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारी करने का भी कहा। विद्यालय के शिक्षक अनिश शेख ने कहा कि आज हमें आसानी से पानी नगर पालिका के माध्ण्यम से मिल रहा है। लेकिन कुछ वर्षों पूर्व हमे सिर पर हंडा रखकर पानी लेने जाना पड़ता था। ऐसी नौबत फिर नहीं आना चाहिए। इसलिए हमें जल का संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर विद्यालय के शिक्षक दिनेश गुप्ता, मनीष मंडलोई, सियान आर्य, कमलेश देसाई ने भी छात्राओं को संबोधित किया। शिक्षिका गायत्री गुप्ता ने जल पर गीत गाया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गिरीश त्रिवेदी, सायजा धारवे, भारतीय बर्डे, साय सिंह सेनानी, झबर सिंह गौर सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।