मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; सनकी पति ने पत्नी सहित 5 साल के बेटे व 3 साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों बच्चों की मौत

सेंधवा। अंचल के वरला पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम देवली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम देवली में पत्नी और बच्चों को घर ले जाने की बात पर सनकी पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें दो मासूम बच्चों (5 साल का लड़का व 3 साल की बेटी) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गेती मार ली। जिससे वह भी घायल है। दर्दनाक घटनाक्रम में दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई वहीं पत्नी और आरोपी पति घायल होकर दोनों का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही एसडीओपी कमल सिंह चौहान, वरला टीआई बाथम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार देवली निवासी महिला भारती की गोरी पडावा (चोपड़ा) महाराष्ट्र निवासी संजय पिता नानसिंह से शादी हुई थी दोनों के दो बच्चे थे 5 दिन पहले दोनों का विवाद हुआ जिसके चलते पत्नी भारती बच्चों को लेकर अपने मायके देवली आ गई थी। शुक्रवार को आरोपी संजय देवली आया। शनिवार अलसुबह वह पत्नी और दोनों बच्चों को ले जाने की जिद्द करने लगा। पत्नी ने मना कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर आरोपी संजय ने पत्नी और दोनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। वही पत्नी घायल हो गई। इसके बाद आरोपी संजय ने खुद को गेती मार ली। जिससे वह भी घायल हो गया।

एसडीओपी कमल सिंह चौहान ने बताया कि मायके ले जाने की बात पर आरोपी संजय ने अपने दोनों बच्चों और पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे दो मासूमों की मौत हो गई, वहीं पत्नी घायल हो गई। आरोपी ने खुद को भी गेती मारकर घायल कर लिया है। पति-पत्नी दोनों अस्पताल में भर्ती है। मामले में जांच विवेचना जारी है ।

IMG 20241123 WA0036

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!