मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; श्रद्धांजलि अर्पित कर उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग

सेंधवा। हम साईकिल वाले ग्रुप सेंधवा के तत्वाधान में भारत के रतन पद्मश्री रतन टाटा को भावपूर्ण श्रध्दांजली अर्पित कर उनके सद्कार्यों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर गायत्री धाम प्रमुख पंडित मेवालाल पाटीदार ने श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई समाज सेवा, देष सेवा के कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने धन का सद्कार्याें मे उपयोग किया इसलिए आज उनका स्मरण किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु चौधरी ने आदरांजली अर्पित करते हुए कहा कि हमे उनके जीवन से बहुत सी बातों को सीखना चाहिये। उन्होंने हमेषा सादा जीवन एवं उच्च विचार के आधार पर अपना जीवन जिया है। अखिल भारतीय विष्व गायत्री परीवार के कार्यक्रम संचालक श्याम बिहारी दुबे, राजेश गर्ग एवं श्याम एकडी ने भी अपने भावों की अभिव्यक्ति से श्रध्दांजली अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव, छोटु चौधरी, अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, स्थानकवासी जैन समाज अध्यक्ष अशोक सखलेचा, डॉ एसोसिएशन अध्यक्ष मंयक शर्मा, डॉएम के जैन, डॉ शिरिष दुबे, डॉ सागर, सराफ, राजेश गर्ग, नवीन गोयल, महेश सोनी, दिलीप कानुनगो, मेघा एकडी , गोविंद गोयल, हेमंत गर्ग, विक्की छाबड़ा, हम साईकिल वाले ग्रुप के सदस्यगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद सुराणा ने किया। आभार नीलेष भावसार ने माना। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button