
इंदौर ।ब्रज की लट्ठ मार होली फाग यात्रा के संयोजक डॉ.सुमित त्रिवेदी ने बताया कि बरसाने के बाद पूरे भारत वर्ष में लठ्ठमार होली की फाग यात्रा सिर्फ माता अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में निकाली जाती है शहर की धर्म प्रेमी जनता के विशेष प्रेम की बदौलत ये यात्रा का 15 वा वर्ष रहेगा।
ब्रज की लट्ठमार होली फाग यात्रा, 24 मार्च 2024 रविवार को सांय 05 बजे से बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक।
डॉ.सुमित त्रिवेदी ने बताया की लगभग 200 युवक /युवतियों की टोली बरसाने से लट्ठ मार फाग यात्रा खेलने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित की गई है। साथ ही इंदौर के स्थानिया युवक/युवतियों को भी लट्ठ मार खेलने के लिए प्रशिक्षित किया जायेंगा।
फाग यात्रा में आगे- आगे महाराष्ट्र के पुनेरी डोल रहेंगे, साथ ही बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की ढोल ताशा गर्जना टीम, राजस्थान की डांडा गैर को भी विषेश रूप से आमंत्रित किया गया है, बालिकाओं का समूह शस्त्र कला का प्रदर्शन करते हुए शामिल होंगी।
आदिवासियों की टोली भगोरिया नृत्य करते हुए चलेगी। इंदौर का ख्याति प्राप्त बैंड बाजे, कई प्रसिद्ध भजन गायकों की भजन मंडलीया भी शामिल होगी।
साथ ही काशी और मथुरा की विशेष झाकियों का निमार्ण कार्य भी संस्था द्वारा शुरु करवा दिया गया है।
अमरकंडक, उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं इंदौर के प्रमुख संत समाज के महात्मा गण, भी इस फाग यात्रा में शामिल होंगे।
उक्त जानकारी डॉ. सुमित त्रिवेदी ने देते हुए बताया की भगवान राधा – कृष्ण की पालकी के साथ करीब 2000 महिलाओं को इस बार इस अनोखी, ऐतिहासिक, विशाल, फाग यात्रा से जोड़ने का कार्य संस्था की महिला कार्यकर्ता द्वारा शुरु किया जा चुका है।