मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में सात दिवसीय प्रभात फेरी का समापन, कल निकलेगा नगर कीर्तन

सेंधवा। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अलसुबह सात दिन से निकाली जा रही प्रभात फेरी का शुक्रवार को समापन हुआ। शुक्रवार को प्रभात फेरी गुरूद्वारे से शुरू होकर महावीर कॉलोनी गई। पिछले सात दिनों से निकाली जा रही प्रभातफेरी में समाजजन बढ़ चढ़ कर शामिल हुए। गुरु महाराज के शब्द कीर्तन गायन किए गए। शुक्रवार को प्रभातफेरी में आगे निशान साहिब को लेकर प्रभज्योत भाटिया एवं तवनीत राजपाल आगे चल रहे थे। पुष्प वर्षा से कई जगह स्वागत हुआ। प्रभातफेरी में ज्ञानी मोहन सिंह जी सहित समाजजन गुरप्रीत सिंह (मेजर) छाबड़ा, अमरजीतसिंह सेठी, अजय पाल सेठी, हरपाल सिंह छाबड़ा, राजेश चावला सोनू भाटिया, रामु मोटवानी, रंजीत सिंह छाबड़ा, कमल छाबड़ा, एवं महिलाओं में जसबीर कौर छाबड़ा, शिवानी कौर छाबड़ा, तान्या कौर (मेहर) छाबड़ा, रमन कौर राजपाल,
दिलराज कौर सेठी, पुष्पा सेठी, काजल चावला, राखी कौर राजपाल, रोशनी छाबड़ा, भावना मूंगा, रीमा सिंघानिया आदि अनेक समाजजन शामिल हुए।

6d3c9e38 36f1 438b bed3 c9f59f10d2fa

कल शाम को निकलेगा नगर कीर्तन-
जवाहर गंज स्थित गुरुद्वारे से शनिवार को नगर कीर्तन निकलेगा। नगर कीर्तन नगर के पुराने ए. बी. रोड से पुराने बस स्टैंड से होते हुए राम बाजार, श्याम बाजार से मोतीबाग चौराहे से संत विनोबा मार्ग होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पर समापन होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button