
सेंधवा। भारतीय जनता युवा मोर्चा हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में वाहन रैली का आयोजन करेगा। जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला मंत्री यात्रा प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा 11 से 15 अगस्त के बीच अलग अलग आयोजन किए जायेंगे। जिसमें तिरंगा यात्रा निकालने की जवाबदारी भाजयुमो को प्रदान की गई है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण जिले की चारों विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। जो सेंधवा विधानसभा में 15 अगस्त को होगा। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के समस्त युवा शामिल होंगे।

कार्यक्रम को लेकर शनिवार को भाजयुमो की बैठक नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें यात्रा की व्यवस्था की जवाबदारी युवाओ को दी गई। जिला उपाध्यक्ष रोहित गर्ग ने यात्रा के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। संचालन अविचल शर्मा ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष लवनीत पालीवाल ने माना। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्याम पाटिल, देवेश सोनी, सत्यम पंवार, आशीष सोनी, प्रयास शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, विष्णु पालीवाल, मुकेश रावत, अश्विन शर्मा, मयंक राठौर, रजत शर्मा, सचिन शर्मा, अखिलेश मंडलोई सहित अन्य मौजूद रहे।



