
सेंधवा। शहर में पूज्य जलाराम बाप्पा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मोतीबाग स्थित जलाराम मंदिर में 3 दिवसीय महोत्सव आयोजित होगा। प्रथम दिवस 3 जून को जलाराम बाप्पा की मूर्ति की शोभायात्रा सुबह 9 बजे निकलेगी। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से जलाराम बाप्पा के मंदिर मोतीबाग चोक तक धूमधाम से निकलेगी। शोभायात्रा मंदिर में पहुंचने के बाद सुबह 10.30 बजे से पूजा प्रारम्भ होगी। 4 जून को सुबह 9 बजे से नियमित पूजा रहेंगी। एवम दोपहर 4 बजे हवन होगा।
5 जून को सुबह 10.30 बजे पूज्य जलाराम बाप्पा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवम हवन की पूर्णाहुति होगी। पूजा हवन विधि विधान से पंडित श्री सुमित शर्मा के द्वारा कराया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जलाराम सत्संग मंडल सेंधवा एवम वसानी परिवार सेंधवा द्वारा किया जा रहा है।