सेंधवा में नपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, नपा अध्यक्ष ने जनता से की घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की

सेंधवा। रमन बोरखड़े। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा सरकार की मंशा के तहत नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमे जनप्रतिनिधि, पार्षद, छात्र छात्राएं अधिकारीगण कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली दोपहर 3 बजे एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ हुई। दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, तहसीलदार मनीष पांडे, नगर पालिका सीएमओ मधु चौधरी ने रैली की शुरुआत की। रैली में स्कूल के छात्र छात्राएं हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, हर घर तिरंगा के जय घोष लगाते हुए लोगांे को हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दे रहे थे। रैली एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, भवानी चौक, तिरंगा चौक, गुरुद्वारा, संत बिनोवा मार्ग, श्याम बाजार, राम बाजार से होकर एसडीएम कार्यालय पर समाप्त हुई।

ससम्मान ध्वज फहराए-
इस दौरान तहसीलदार मनीष पांडे ने कहा की राष्ट्रीय पर्व है। शासन के निर्देश पर नगर पालिका ने तिरंगा रैली का आयोजन किया है। आम जन ससम्मान अपने घर व व्यवसाय पर ध्वज फहराए। ध्वज संहिता का ध्यान रखते हुए ध्यान रखे ध्वज उल्टा ना फहराए। ध्वज फटा ना हो इसका ध्यान रखें। नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा की राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को उत्साह के साथ मनाते हुए हर व्यक्ति ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाना चाहिए। यह हमारे गर्व का प्रतिक है। तिरंगा रैली में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, पार्षद प्रकाश निकुम, निलेश यादव, अनिता धामोने, सचिन शर्मा, सुनील शर्मा, तहसीलदार मनीष पांडे, सीएमओ मधु चौधरी, नायब तहसीलदार शर्मा, उपयंत्री विशाल जोशी सहित अन्य शामिल हुए।
