बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में धार्मिक स्थल से निकलने वाली पूजन सामग्री को कुंड में विसर्जन करने के लिए निर्माल्य रथ शुरू

सेंधवा।
सेंधवा में नगर पालिका ने गुरूपूमिर्णमा से पूजन सामग्री एकत्रित करने के लिए एक वाहन की शुरुआत की है। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी सहित अन्य अतिथियों ने वाहनों का पूजन कर रवाना किया। किला परिसर स्थित राजराजेश्वर मंदिर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक स्थलों से निकलने वाली पूजन सामग्री का उचित तरीके निदान होगा। यह वाहन शहर के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि से निकलने वाली पूजन सामग्री को संग्रहित करेगा। इनका विधिवत रूप से विसर्जन करेंगे। इसके लिए एक कुंड का निर्माण भी करवाया है। पूजन सामग्री कचरा वाहन या गंदे नाले में डालने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही थी। कुछ लोगों ने मुझे अवगत कराया था। इसी को लेकर नगर पालिका ने इसकी शुरुआत की है।

IMG 20230703 WA0064

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने कहा कि धार्मिक आस्था को देखते हुए नगर पालिका ने अच्छा निर्णय लिया है। नगर पालिका के द्वारा धार्मिक स्थल से निकली पूजन सामग्री से अगरबत्ती, खाद या अन्य सामग्री निर्माण करने पर भी विचार करना चाहिए। इस दौरान अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी और भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पवार भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों के द्वारा भगवान राजराजेश्वर का पूजन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरुण चौधरी, सुरेश गर्ग, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, पार्षद लक्ष्मी शर्मा, ललिता शर्मा, कांताबाई यादव, छोटू चौधरी, कमल पाटिल, नीलेश यादव, सचिन शर्मा, गणेश राठौड़, प्रकाश निकुम, अखिलेश पवार, शकील मंसूरी, इकबाल शाह, विवेक छाबड़ा, श्याम पाटिल, नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार, राजेश मिश्रा, दयानंद पाटीदार, सचिन अलूने, विशाल जोशी, अमित यादव, निलेश पालीवाल आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button