मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में दो स्थानों पर अन्नकूट महाप्रसादी का वितरण, जगह-जगह गोवर्धन पूजा हुई

सेंधवा। शहर पडवा से गोवर्धन पूजन के साथ ही अन्नकूट प्रसादी का दौर शुरू हो गया है।
शनिवार को शहर में दो स्थान दिनेशगंज स्थित श्रीमनोकामनेश्वर मंदिर परिसर और प्रतापगंज स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिसर में अन्नकूट प्रसादी वितरण हुआ। बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं शनिवार को घरों के बाहर महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना की।

dfc18d83 28ee 4aab 96cb 1f35a99d8114

दिनेश गंज में दिनेश दारू गोदाम एकता संगठन द्वारा गोवर्धन पूजन पर अन्न कूट प्रसादी का वितरण किया गया। सुबह 11. 30 बजे से शुरू हुआ प्रसाद वितरण दोपहर तक चला। हजारो श्रद्धालुओ ंने प्रसादी ग्रहण की। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी लेने उमड़े। यहां अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एस वीरा भी अन्नकूट प्रसादी लेने पहुंचे। इस दौरान नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष अरुण चौधरी, एस वीरा स्वामी समेत जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। दिनेश गंज सहित प्रतापगंज क्षेत्र में मंगल भवन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी गोवर्धन पूजन पर अन्न कूट प्रसादी बांटी गई। यहां गोवर्धन पूजा हुई। भजन कीर्तन कर आरती के बाद प्रसादी वितरण हुआ।

0bbb3e2d cecc 4d50 868d 42c5899d32c9
9891746b 71bf 4607 9a87 75fafd7df3cd

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button