मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; शरद पूर्णिमा उत्सव पर हुई गराब प्रतियोगिता, अग्रवाल समाज महिला मंडल और बहु बेटी मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया

सेंधवा। अग्रवाल समाज महिला मंडल और बहु बेटी मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इसमें गरबा महोत्सव का आयोजन स्थानीय लायंस क्लब स्कूल में आयोजित किया गया।
इस पर्व पर महिला मंडल द्वारा साबूदाने की खिचड़ी व केसरिया दूध प्रसादी का वितरण किया गया। महिला मंडल द्वारा गरबा महोत्सव में तीन ग्रुप ने हिस्सा लिया। समाज की छोटी बच्चियों ने व बहुओं ने बहुत ही सुंदर गरबा किया गया। जिसमे छोटी बच्चियों में एंजल एंड ग्रुप प्रथम रही, द्वितीय स्थान पर क्वींस ग्रुप रहा। बहु बेटी में प्रथम डांडिया नाइट्स ग्रुप रहा तो द्वितीय रिदम रास ग्रुप रहा। साथ ही दो परफॉमेंस बिना कंपीटिशन में रहते हुए सुंदर गरबा प्रस्तुत किया। इस दौरान महिला मंडल व बहु बेटी मंडल की कार्यकारणी सहित समाज की 300 महिलाएं उपस्थित थीं।

38d3bbc3 4f44 4124 897c 588a19c0be28

मां लक्ष्मी का प्रकटोत्सव –
अग्रवाल समाज महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योत्सना अग्रवाल, सचिव रानी मंगल, उषा तायल पदाधिकारी किरण तायल, मीना चोमूवाला, सुशीला अग्रवाल, निर्मला मंगल ने बताया कि शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी के प्राकट्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई थीं। इसके साथ ही द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में महारास किया था। इससे प्रसन्न होकर चंद्रमा ने अमृत वर्षा की थी। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी अपनी सवारी उल्लू पर सवार होकर धरती पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देती हैं।

c9c560be 4ba0 4243 ab5f 6ee4964354a2
d16d8198 f82b 40ac a89d 783627cae559
2b2ddfd4 fbca 47fc 9d88 3ba3d26eea97

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!