
सेंधवा। 10 दिनी गणेश महोत्सव के अंतर्गत वेलोसिटी कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुंदर-सुंदर नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। सुनिधि शर्मा, भाग्यश्री स्वामी, अंशिता गंगराड़े, तनिष्का शर्मा, वेदिका शर्मा के द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य के बाद महाआरती कर प्रसादी वितरीत की गई। वेलोसिटी कॉलोनी महिला मंडल की अंतिम बाला शर्मा, वंदना स्वामी, ज्योति शर्मा, मीना गंगराड़े एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।