सेंधवा

सेंधवा में गणेशोत्सव की धूम, हस्तकला से सजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

मातृशक्ति महिला मंडल ने की भव्य आरती, भक्तों में उमड़ा उत्साह

सेंधवा। सत्याग्रह लाइव। मुकेश ठक्कर मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से श्री गणेश जी की स्थापना की गई। मंडल ने लगभग एक महीने पहले से पंडाल की तैयारियां शुरू कर दी थीं, ताकि आकर्षक और कलात्मक पंडाल तैयार हो सके। गणेश जी की भव्य मूर्ति बुरहानपुर से लाई गई है, जो ज्वाला स्वरूप में सिंहासन पर विराजमान है। 12 फीट ऊंची यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

पंडाल को रिपो, कपड़ों और हस्तकला से सजाया गया है, जिससे यह विशेष आकर्षण का विषय बन गया है। लगातार 35 वर्षों से मुकेश ठक्कर मित्र मंडल द्वारा गणेश जन्मोत्सव की स्थापना की जा रही है। मंडल परंपरा अनुसार प्रतिदिन अलग-अलग मंडलों को आरती के लिए आमंत्रित करता है। इसी क्रम में मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा भव्य आरती की गई और प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर अंतिम बाला शर्मा, वर्षा कानूनगो, रेखा मंडलोई, पूजा ठक्कर, रितु शर्मा, अनीता शर्मा सहित मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित थीं।

भक्तों की बढ़ती भीड़ पंडाल और मूर्ति की सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो रही है। सेवा कार्यों में मंडल के संजय ठक्कर, मिथुन शर्मा, प्रकाश ठक्कर, राकेश ठक्कर, आकाश ठक्कर, पवन ठक्कर, प्रिंस राठौड़, विकास ठक्कर, पीयूष ठक्कर, शुभम वर्मा, करण चौहान, शक्ति ठक्कर और सनी शर्मा लगातार सक्रिय हैं।

 02 GAN 2

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!