मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; मातृशक्ति महिला मंडल के फाग उत्सव में लठमार फूलों की होली खेली

सेंधवा। मातृशक्ति महिला मंडल के द्वारा निजी होटल में भव्य फाग उत्सव मनाया गया। सभी महिलाएं गोपिया बनकर आई और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के फाग महोत्सव की शुरुआत की। गुलाल के साथ-साथ लड्डू फेक होली, लठमार होली ,फूलों की होली आदि खेली गई। मंडल की सदस्य सुनिधि शर्मा कृष्ण के रूप में एवं पूजा ठक्कर राधा के रूप में सज धज कर आए। सभी सदस्यों ने गोपियां बनकर राधा कृष्ण के साथ रास किया। मंडल की अंतिम बाला शर्मा ने बताया कि फागुन के महीने में होने वाला उत्सव जिसमें लोग एक दूसरे पर रंग या गुलाल डालते और बसंत ऋतु के गीत गाते हैं। उसे फाग उत्सव कहा जाता है। फाग उत्सव के दौरान भगवान को गुलाल चढ़ाया जाता है।
मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा आयोजित फाग उत्सव के बाद सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंडल की वर्षा कानूनगो, गीता कानूनगो, वैशाली मंडलोई, राखी माहेश्वरी, ममता शर्मा ,रेनू भार्गव, रानी सोनी ,लक्ष्मी शर्मा, संतोष शर्मा, अर्चना गुले, निक्की जोशी, रेखा राठौड़, कोमल कानूनगो हिताक्षी गुरुव, मेघा सोनी एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।
45a1ad2f 3e33 43a3 9af1 4b0616aa4ca6

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button