मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; भारतीय जैन संघटना सामाजिक समरसता, मानव सेवा, सामाजिक सरोकार से संबंधित विषयों पर 40 वर्षाें से कर रहा उल्लेखनीय काम

सेंधवा। भारतीय जैन संगठना एवं सेंधवा चेप्टर के तत्वाधान में गुरूवार को महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। उक्त सभा को भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी श्री धनराज सोलंकी औरंगाबाद, सचिन कोठारी धूलिया एवं रीजन प्रमुख धर्मेद्र जैन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर धनराज सोलंकी ने बताया कि भारतीय जैन संघटना मान्यता प्राप्त एक गैर सरकारी संगठन है, जो सामाजिक समरसता, मानव सेवा, सामाजिक सरोकार से संबंधित विषयों पर पिछले 40 वर्षाें से लगातार काम कर रहा है। पिछले वर्षों में महाराष्ट्र के लातुर, गुजरात के भुज सहित अनेक क्षेत्रों में भूकंप की त्रासदी के समय संघटना ने मानव सेवा के कार्यों में बहुत अतुल्य योगदान दिया है। लातुर क्षेत्र के आसपास के 3000 से अधिक बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा का कार्य किया है। साथ ही भुज क्षेत्र में 45 दिनों में लगभग 300 विद्यालय का निर्माण किया गया, जो कि उस समय का विश्व रिकॉर्ड था। धर्मेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन संघटना द्वारा स्मार्ट गर्ल प्रोगाम जिसमें 10 से 23 वर्ष तक कि बालिकाओं को शैक्षणिक, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए एवं सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। विदित हो कि पूर्व में सेंधवा में भी इस प्रकार की 2 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाकर मार्गदर्शन दिया जा चुका है। इसके साथ ही हेप्पी फैमिली, जल संवर्धन एवं अनेक प्रदेशों में शासन के साथ एमओयू करके तालाब गहरीकरण का का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में बडवानी जिले में भी 3 तालाबों का गहरीकरण का कार्य भारतीय जैन संघटना के माध्यम से किया गया है।

WhatsApp Image 2024 09 26 at 19.28.25 9f052333

मानवता की सेवा के लिए प्रयासरत रहना चाहिए-
बडवानी जिले के संरक्षक बीएल जैन ने उद्धबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हमें अपनी क्षमता के अनुरूप मानवता की सेवा के लिए जो प्रयास हम कर सकते हैं वो करना चाहिए। जैन संघटना सामाजिक सरोकार के कार्यों के साथ ही जल संवर्धन पर भी बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की रुपरेखा एवं भारतीय जैन संघटना के बारे में संक्षिप्त परिचय तथा मंचासीन अतिथियों का शाब्दिक स्वागत सुरेश बागरेचा ने किया। एवं आभार सचिव भूषण जैन ने माना।

बालिकाओं के लिए स्मार्ट गर्ल प्रोगाम-
सेंधवा चेप्टर के अध्यक्ष अशोक सखलेचा एवं उपाध्यक्ष निलेश जैन ने बताया कि गतवर्ष में सेंधवा चेप्टर द्वारा वृक्षारोपण एवं स्मार्ट गर्ल प्रोगाम का आयोजन किया गया है एवं भविष्य में भी शासकीय विद्यालय में बालिकाओं के लिए स्मार्ट गर्ल प्रोगाम लगाने का प्रयास किया जावेगा जिससे इस पश्चात् संस्कृति में कैसे मूल्यवर्धन जीवन जिया जा सके इसका प्रशिक्षण मिले।
उक्त अवसर पर परेश सेठिया, अशोक पाटनी, दिपक लालका, किलु भाई शाह, राजेन्द्र कांकरिया, नंदलाल बुरड, गौतम सुराणा, तेजस शाह, डॉ एम के जैन, चंद्रकांत बागरेचा,मितेश बोकड़िया, डॉ प्रतीक चोपड़ा, विजय जैन, किशोर सुराणा, अचिन जैन, रोहित मोमाया, गौरव जोगड, नवकार महिला मंडल की सदस्या के साथ अनेक समाजजन उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024 09 26 at 19.43.05 71f05d82

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!