मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; दो स्थान पर पकड़ी गांजा खेती, 15 लाख से अधिक के गांजे के पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारए एक फरार

  • सेंधवा ग्रामीण और वरला पुलिस की कार्रवाई, सेंधवा शहर पुलिस ने दो को गांजा पीते पकड़ा।

सेंधवा। सेंधवा ग्रामीण और वरला पुलिस ने दो स्थानों पर अवैध गांजा खेती का खुलासा किया है। दोनों खेतों से 15 लाख रूपये मूल्य के गांजे के पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार है।
ग्रामीण थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि पुलिस टीम को गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना मिली थी। इसके बाद थाना क्षेत्र के मोहाला गांव में आरोपी नानिया पिता ईडा (35) के खेत में दबिश दी गई। यहां खेत में सर्चिंग की गई। इस दौरान पुलिस को फसल के बीच में अवैध रूप से लगा रखे गांजे के 131 पौधे जिनका वजन करीब एक क्विंटल 25 किलो 900 ग्राम जब्त किए गए। इनकी कीमत करीब 13 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी नानिया पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में एएसआई संजीव पाटिल, आशीष पंडित, प्रधान आरक्षक तरुण राठोड़, गेंदिया डावर, समरथ राठौर शामिल रहे।

10f9ed4f d002 4ee6 b343 00e369f07476

वरला पुलिस ने ढाई लाख के पौधे जब्त किए

वरला पुलिस ने भी अवैध गांजा खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के खेत से गांजे के पौधे जब्त कर मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम पनाली के पटेल फल्या क्षेत्र में तुकाराम पिता वांगरिया के खेत में दबिश दी गई। यहां आरोपी ने अपने खेत में कपास और तुवर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए थे। पुलिस ने आरोपी तुकाराम के खेत से 6 अवैध गांजे के हरे पौधे बरामद किए। इन पौधों का कुल वजन 25 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये है।

bb7f89b7 cfc7 43f3 984e fadf693fba79

कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई में वरला थाना प्रभारी सौरभ बाथम, एएसआई महेन्द्रसिंह चौहान, मेहताबसिंह चौहान,विनोद मीणा, आरक्षक रेखा पाण्डेय,राहुल सोलंकी,नवीन,आत्माराम, मनोज,भेरूसिंह सिटोले,नीरज और राजवीर शामिल रहे।

सेंधवा शहर पुलिस ने दो को गांजा पीते पकड़ा
सेंधवा शहर थाना टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि पुलिस टीम ने किले के अंदर टीला मंदिर के पास रोहित पिता राजू और कार्तिक पिता विनोद वर्मा निवासी तलावडी मोहल्ला सेंधवा सार्वजनिक स्थान पर अवैध मादक पदार्थ गांजा पीते हुए पकड़ा है। इनके कब्जे से एक-एक चिलम, बीड़ी, अधजला गांजा जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

807a7cd7 21ad 4583 834a cd39d0179815

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!