सेंधवा; देश के विकास और जनता के हित के लिए संविधान का निर्माण किया गया है- नपा उपाध्यक्ष जोशी

सेंधवा। सत्याग्रह लाइव। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था व कानून व्यवस्था संविधान के अनुरूप चलती है। लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए संविधान का पालन करना होता है। देश के विकास के लिए व जनता के हित के लिए संविधान का निर्माण किया गया है। जिसके अनुरूप ही चलना होता है। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है। उक्त बात मंगलवार को नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने नपा सभागार में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत कार्यक्रम में व्यक्त किए।
नपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार संविधान दिवस के 75 वर्ष होने पर संविधान का अमृत महोत्सव के तहत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत नपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। संविधान पर बनी लघु फ़िल्म दिखाई गई। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष जोशी ने कहा संविधान कहा कि नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है। भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत, शक्तियां और अभ्यास संविधान पर आधारित हैं। 26 नवंबर का दिन भारत में लोकतंत्र के इसी ग्रंथ से जुड़ा हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना, स्व सहायता समूह के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री प्रकाश निकुम लेखपाल दयानन्द पाटीदार, सिटी मैनेजर अनसिंह बिलवाल, राजस्व निरीक्षक अशोक वर्मा, अमित जाधव, आकाश चौधरी, तुषार निकुम व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।