मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; दशहरा मैदान की सफाई कर दर्शक दिर्घा को कलर करे-नपाध्यक्ष

-दशहरा मैदान के निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष यादव ने उपयंत्री व स्वच्छता अधिकारी को दिए निर्देश।

सेंधवा। दशहरा मैदान की अच्छे से सफाई करे। मैदान से कांच के टुकड़े व छोटे कंकड़ पत्थर भी चुनवा कर सफाई कराए, ताकि दशहरा मैदान पर रावण दहन देखने आने वाले किसी नागरिक या अन्य के पैर में लगे नहीं। मैदान किनारेदो तरफ बनी दर्शक दीर्घा पर कलर किया जाए। दशहरा मैदान के निरीक्षण के दौरान उक्त निर्देश नपाध्यक्ष बसंती बाई यादव ने उपयंत्री सचिन अलुने को दिए।
नपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय दशमी पर दशहरा मैदान पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसको लेकर नपा अध्यक्ष यादव ने पूर्व नपा अध्यक्ष अरुण चौधरी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, उपयंत्री अलूने, मोहन धमोने, संतोष वर्मा, अभिषेक पाटीदार, निलेश पालीवाल के साथ सोमवार को दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। मैदान में जहां रावण दहन होता है, उसके पीछे गहरा गडढा होने से नपाध्यक्ष ने उसे समतल करने के निर्देश दिए।

उपयंत्री अलुने ने बताया की मैदान के पीछे के हिस्से को
नगर में चल रहे निर्माण कार्यों की खुदाई से निकलने वाले मलबे से समतल किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मैदान में कांच के टुकड़े देख नपा अध्यक्ष यादव ने सफाई अधिकारी मोहन धामोने को निर्देशित किया की मैदान की अच्छे से सफाई कराई जाए। कांच के टुकड़े, छोटे कंकड़ पत्थर को चुन कर फिकवाया जाए, ताकि विजय दशमी पर रावण दहन पर मैदान में आने वाले दर्शकों के पैर में चुभे नही। इसके साथ ही दशहरा मैदान पर नपा द्वारा स्टेडियम का भी निर्माण किया जा रहा है। दर्शक दीर्घा का निरीक्षण कर दर्शक दीर्घा को भी सफेद कलर कराने के निर्देश दिए।

67d63505 c32f 45be b284 5c11964faa8d

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!