.
विविध

श्री खाटू श्याम जी कि फाग यात्रा” पहला निमंत्रण खजराना गणेश को अर्पित

श्री खाटू श्याम जी कि फाग यात्रा 7 फरवरी को

.

श्री खाटू श्याम जी कि फाग यात्रा” पहला निमंत्रण खजराना गणेश को अर्पित

श्री खाटू श्याम जी कि फाग यात्रा 7 फरवरी को

इंदौर। श्री खाटू श्याम सतरंगी फाग उत्सव का आयोजन 7 फरवरी को होने वाला है ,इसकी व्यापक तैयारियां की गई है। यह फाग यात्रा इंदौर के अग्रवाल नगर से निकलेगी। यह फाग यात्रा अग्रवाल नगर पानी की टंकी से शुरू हो कर श्याम मंदिर विद्यानंद आश्रम पर पूर्ण होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त जन शामिल होंगे। इस यात्रा के निमंत्रण कार्ड बांटने की शुरूआत खजरान गणेश को निमंत्रण देने से शुरू की गई। खजराना गणेश को निमंत्रण देने के लिए उत्सव समिति में भारी उत्साह नजर आया।

71QPhsm3BhL. AC UF8941000 QL80 IMG 20260129 WA0031

संस्थापक बजरंगलाल मित्तल ने बताया की
फाग यात्रा 29 वर्षों निकल रही है। फाग यात्रा का आयोजन करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम है। जिसकी शुरूआत श्री खाटू श्याम उत्सव समिति ने 30 वर्ष पूर्व की थी। तब से लगातार हर वर्ष यह भव्य आयोजन किया जाता है। श्री खाटू श्याम उत्सव समिति में पुरुषोत्तम मित्तल, दिनेश मित्तल, पहलाद अग्रवाल ( dada), महेश मितल, संतोष अग्रवाल (दतिया वाले), कनव मित्तल पुरी व्यवस्थाएं संभालते है। यात्रा के संस्थापक बजरंगलाल मित्तल है।

श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार यात्रा में श्याम बाबा रथ पे विराजित होकर सब भक्तों को दर्शन देंगे है। फाग यात्रा में इत्र, फूल, गुलाल की बौछार होगी है । सभी भक्तजन लाइव डीजे की गाड़ी पे झूमते हुए निकलेंगे। श्री श्याम प्रभु के भजनों की लाइव प्रस्तुति पर भक्ति थिरकते है। यात्रा मार्ग में कई जगहों पर बाबा श्याम का मंच लगाकर स्वागत किया जाएगा। वही यात्रा मार्ग में हर घर-घर में स्वागत होता है।

ध्वजा और कलश के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
फाग यात्रा में शामिल होने वाले भक्तजन जो बाबा खाटू श्याम की ध्वजा लेना चाहते है। जो महिलाएं कलश धारण करना चाहती है, 7869327994 नंबर पर करा सकते है।

फाग अतिथि रहेंगे मौजूद खाटू श्याम फाग यात्रा में विशेष अतिथि के रूप में देवास के राधागंज धाम के रजनीश अग्रवाल शामिल होगें । इसके साथ ही मुख्य अतिथि – गोलू शुक्ला विधायक क्षेत्र क्रमांक 3,भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, वार्ड क्रमांक 63 पार्षद मृदुल अग्रवाल सहित इंदौर से अग्रवाल समाज के कई वरिष्ठ लोग शामिल होंगे। यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। यह यात्रा हर साल बड़े हर्षोल्लाल से निकाली जाती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!