मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; गांव चलो अभियान के तहत संपर्क कर जनहितेषी योजनाओं की जानकारी दी, सेंधवा शहर के 24 वार्ड सहित ग्रामीण मंडल के नवलपुरा में चलाया अभियान।

सेंधवा।
गांव चलो अभियान के तहत भाजपा ने सेंधवा नगर के 24 वार्ड में अभियान चलाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर मतदाता सूची का निरीक्षण किया। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। जहां कार्यकर्ता 24 घंटे मतदान केंद्र पर रहकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से संपर्क करते हुए वहां के वरिष्ठ नागरिक, समाज के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात कर रहे है। साथ ही सरकार की जनहितेषी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार कर रहे है। नगर के 24 वार्ड में प्रवासी कार्यकर्ता व वार्ड संयोजक की नियुक्ति की गई है। वार्ड 19 में संयोजक लक्ष्मी शर्मा ने वार्ड प्रवासी ज्योसना अग्रवाल के साथ करीबन 70 कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनका स्वागत किया। पुष्पमाला से सम्मानित कर जनहितेषी योजनाओं की जानकारी देकर योजना का लाभ लेने की बात कही। पुराने जनसंघ व अल्पसंख्यक बहनों के साथ हितग्राही का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री अभीलाषा भट्ट ने आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्रभारी प्रिया पवार, सीताराम शर्मा, कला शर्मा, विक्रम प्रजापति, श्याम पाटिल, भागीरथ चौहान, अमन शर्मा, हरिश छाबड़ा, नवरत्न माहेश्वरी, सलीम तारे वाले उपस्थित रहे। वार्ड 8 में प्रवासी कार्यकर्ता नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने वार्ड के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर सामाजिक व धार्मिक लोगों से संपर्क किया। वार्ड 5 व 16 में वार्ड प्रवासी कार्यकर्ता प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की ।आज ग्रामीण मण्डल के मुहाला के ग्राम आम्बासुता में गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अभियान के तहत भाजपा के सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं और नीतियों को साझा कर रहे है। इस दौरान जिला जनपद सदस्य भाईदास आर्या एवं भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ग्रामीण मंडल ने नवलपुरा में चलाया अभियान-
भारतीय जनता पार्टी सेंधवा ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम पंचायत नवलपुरा में गांव चलो अभियान चलाया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमे पूर्व मंडल अध्यक्ष संग्रामसिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार जमरे, सरपंच श्रीमती रमी बाई सिरला डावर, पूर्व सरपंच सुरसिंग डावर, धरमसिंग जाधव, बूथ अध्यक्ष जिरबान डावर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button