मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; खजुराहो नृत्य समारोह में शामिल हुईं महिलाओं और छात्राओं का पुलिस ने किया सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंधवा पुलिस ने किया सम्मान।

सेंधवा रमन बोरखडे। खजुराहों नृत्य समारोह में हुईं महिलाओं और छात्राओं का पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर पुलिस ने सम्मान किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज शहर के संगीत नृत्य महाविद्यालय की छात्राओं और उनकी शिक्षिकाओं का भी सम्मान हुआ।
शु्क्रवार को शहर थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस नृत्य समारोह में शामिल होने वाली सभी छात्राओं और उनको यह अनोखा नृत्य सिखाने वाली शिक्षिकाओं को थाने पर आमंत्रित किया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनका सम्मान किया गया। शहर टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि खजुराहो में आयोजित हुए नृत्य समारोह में प्रदेश के 1400 से अधिक बालक छात्राओं ने भाग लिया था। यह नृत्य समारोह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। छात्राओं और उनके शिक्षिकाओं को पुलिस थाने के कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया। जिसमें डायल हंड्रेड पुलिस से मदद, चाइल्ड हेल्पलाइन महिला हेल्पलाइन महिला देश निर्भया मोबाइल साइबर संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।

IMG 20240308 WA0168

छात्राओं को पुलिस मुख्यालय भोपाल के बनाए गए वीडियो क्लिप सुनहरे पंख, असली हीरो,ह्यूमन ट्रैफिकिंग को देखने के बारे में बताया गया। वहीं छात्राओं को गुड टच बेड टच की बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान नृत्य महाविद्यालय की शिक्षिकाएं और पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।

IMG 20240308 WA0166

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!