.
विविध

विवाह पूर्व परामर्श एवं परिवार परामर्श पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन

अक्षर सामाजिक सेवा समिति इंदौर

.

विवाह पूर्व परामर्श एवं परिवार परामर्श पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन

*टीही गांव में आयोजित एन एस एस के शिविर में विवाह पूर्व परामर्श एवं परिवार परामर्श पर मनोवैज्ञानिक सत्र का आयोजन*

इंदौर। अक्षर सामाजिक सेवा समिति इंदौर के माध्यम से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राऊ इंदौर के टीही ग्राम में आयोजित एन एस एस शिविर के बौद्धिक सत्र में *विवाह पूर्व परामर्श एवं परिवार परामर्श* विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षर सामाजिक सेवा समिति इंदौर के अध्यक्ष विवेक सिंह के द्वारा की गई । विवेक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था के उद्देश्य एवं कार्यों की जानकारी दी एवं विवाह पूर्व परामर्श एवं परिवार परामर्श की मुहिम के बारे में समझाया । कार्यक्रम के संरक्षक डॉ ए ए राव द्वारा कार्यकम की भूमिका ,महत्व को रेखांकैत करते हुए अपने उद्बोधन में समाज के प्रमुख इकाइयों को अनिवार्य बताते हुए कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ वंचना सिंह परिहार, महिला सशक्तिकरण अधिकारी, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर 1, महिला बाल विकास विभाग जिला इंदौर द्वारा उदबोधन दिया गया। डॉ परिहार जी समाज में बढ़ रहे अनैतिकता पर चर्चा करते हुए परिवार विवाह जैसे सामाजिक संस्थाओं की महत्ता को बताया गया एवं वर्तमान समाज में पश्चिमीकरण के कारण संस्कृति के पतन एवं नए मूल्यों से अनैतिक संबंधों के बढ़ने पर चर्चा की गई। किस प्रकार से परिवार और विवाह जैसी सामाजिक संस्थाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने से परिवार का विघटन होने से समाज का विघटन हो रहा है और इसे बचाना बहुत जरूरी है। इसके बचने के लिए परामर्श कितनी भूमिका निभा सकता है पर चर्चा की। साथ ही विवाह और परिवार को सफल बनाए रखने के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श बहुत महत्वपूर्ण है इसको रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से वर्तमान एवं भावी पीढ़ी मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझ कर अपने रिश्तों को प्यार से हैंडल कर सकता है और किस प्रकार से अपने नियमों को बनकर एक खुशहाल दाम्पत्य जीवन को जिया जा सकता है। अल्का जी द्वारा प्रतिभागियों को प्रश्नावली एवं कुछ केसस्टडी के माध्यम से विवाह पूर्व परामर्श एवं विवाह पश्चात परिवार परामर्श के माध्यम से मनोविज्ञान के सिद्धांतों के आधार पर सामंजस्य कैसे बैठाया जाए पर टिप्स दिए। प्रतिभागियों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस की वॉलेंटियर छात्रा भावना ओसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं सूत्रधार डॉ राव एवं अक्षर सामाजिक सेवा समिति की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्री प्रमुख दीपमाला यादव रही । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल इंजीनियर सुनील सिंह एवं श्रीमती वाणी सरल जी रही। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम एवं विषय दोनों को बहुत महत्वपूर्ण बताया कार्यशाला एवं व्याख्यान माला महाविद्यालय के प्रोफेसर संतोष साहू ,डॉ विजय वर्मा एवं छात्र ,छात्राओं, अक्षर सामाजिक सेवा समिति इंदौर की टीम उपस्थित रही।आभार एवं धन्यवाद प्रोफेसर ए ए राव द्वारा दिया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!