
इंदौर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का 18 और 19 जून को प्रस्तावित इंदौर और बड़वानी जिलों का दौरा निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी इंदौर कलेक्टर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई। हालांकि दौरा रद्द होने के कारणों की तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है।