मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा रक्षा सूत्र बांधकर दिया भाई बहन के अटूट प्रेम का संदेश

सेंधवा। रक्षा बंधन को ‘रक्षा‘ और ‘बंधन‘ शब्दों से मिलकर बना है। इसका मतलब होता है बहन की सुरक्षा के लिए भाई की प्रतिबद्धता। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र और आत्मीय रिश्ते को स्वीकार करने का प्रतीक है। उक्त विचार शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेंधवा के राखी बनाओ प्रतियोगिता में संस्था अध्यक्ष बीएल जैन ने विद्यार्थियों से कहे। उन्होंने कहा की रक्षा बंधन उन सभी भाई-बहन के लिए एक अद्वितीय मौका होता है, जब वे एक-दूसरे के प्रति अपनी स्नेह को व्यक्त कर सकते हैं।

रक्षाबंधन पर्व के दौरान विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे तरह तरह की कई रंग बिरंगी राखियां बनाई गई। राखियां बना कर बालिकाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनकी की लंबी उम्र की कामनाएं करते हुए भाई बहन के अटूट प्रेम का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2024 08 17 at 15.51.57 eca07e0c

विद्यालय में सुबह से बालिकाएं नवीन परिधानों में सुसज्जित होकर थाल में रंग-बिरंगी राखियां लेकर विद्यालय पहुंची थी। कक्षा नर्सरी से केजी सेकंड तक की बालिकाएं घर से राखियां बनाकर लाई और कक्षा 1 ली से 12वीं तक के बालक-बालिकाओं ने विद्यालय में बैठकर राखियां तैयार की। जिसमे विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियां बनाई।
संस्था प्राचार्य राहुल मंडलोई ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के आपसी प्रेम को बढ़ाता है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाएं कतार में खड़ी होकर अपने भाईयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगाने के बाद उनकी कलाईयों में राखी बांधकर मंगलकामना की।

यह रहे मौजूद-
इस उपलक्ष्य पर पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह मंडलोई, सचिव शैलेष कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष गोविंद मंगल, सचिव दीपक लालका तथा समस्त सदस्य व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाये दी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button