मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। सक्रिय सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा बूथ स्तर की समिति का गठन करने में जुटी

सेंधवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्राथमिक सदस्यता के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाकर अब भाजपा बूथ स्तर की समिति का गठन किया जा रहा है। जिसमें बूथ समिति में 11 सदस्य को लिया जा रहा है। जिसमें 3 महिला सदस्य को दायित्व देना अनिवार्य है। इसको लेकर भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर बैठक लेकर बूथ समिति का गठन किया जा रहा है।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नवीन सदस्यता अभियान के बाद संगठन के गठन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते प्रत्येक बूथ पर 50 प्राथमिक सदस्यता की सूची तैयार कर 11 सदस्य की टीम का गठन किया जा रहा है। जिसमें तीन महिला को लेना अनिवार्य है। जिसमे बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए, मन की बात प्रमुख, सामाजिक प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुखों जैसे दायित्व मैदानी कार्यकर्ताओं की समिति का गठन किया जा रहा है। जिसके तहत शक्ति केंद्र जोगवाड़ा के तीन बूथ की समिति के गठन के लिए भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बूथ सदस्यों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संगठन की नींव का पत्थर बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। मैदानी व बूथ स्तर का कार्यकर्ता की मेहनत पर ही सरकार बनती है और गिरती है। आप संगठन के सबसे मजबूत स्तंभ हो। इसलिए भाजपा संगठन हमेशा नीचे के मैदानी कार्यकर्ता को सबसे अधिक महत्व देता है। जिसमें चाटली मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाह, रमेश पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, राजकुमार पाटीदार सहित अन्य की मौजूदी में बैठक सम्पन्न हुई ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!