मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। संत शिरोमणि सतांजी जगनाडे महाराज की पुण्यतिथी पर नगर में हुआ आयोजन

शोभा यात्रा निकाली, संत शिरोमणि के चित्र का पूजन किया

सेंधवा। शहर के चौधरी तेली समाजजनो ने मंगलवार को संत शिरोमणी संताजी जगनाडे महाराज की 337 वी पुण्यतिथी मनाई। इस अवसर पर समाजजनो ने शोभायात्रा निकाली संत शिरोमणी के चित्र का पुजन कर आरती की। इसके बाद सामुहिक भोज भी हुआ। संत शिरोमणी सतांजी जगनाड़े महाराज की पुण्यतिथी पर समाजजन महाराष्ट्र समाज मंदिर में एकत्रित हुए। यहा से सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकाली गई।

IMG 20241231 WA0086

इसमें एक सुसज्जित रथ पर संत शिरोमणी महाराज का चित्र रखा था। बैंड कि धुन पर समाज के महिला और पुरुष नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा पर समाजजनो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कि। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुये शोमायात्रा किले के पीछे खेडापत्ती हनुमान मंदीर पर समाप्त हुई। यहां समाजजनों ने श्री जगनाडे महाराज के चित्र का पूजन कर महाआरती कि। ततपश्चात भोजन प्रजादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाजजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में
अध्यक्ष दिनेश मोतिलाल चौधरी, उपाध्यक्ष दगडु देवराम कदम, मुकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष. भटुलाल चौधरी, पूर्व नपाध्यक्ष अरुण चौधरी, दादू चौधरी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, सीएमओ मधु चौधरी, चंचल चौधरी, महेंद्र चौधरी, अनिल मोहन चौधरी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

IMG 20241231 WA0084

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!