मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। भाजपा ने 400 पार का नारा दिया है, यह कार्य भाजपा के कार्यकर्ता और देश की जनता कर दिखाएगी

-नगर मंडल के त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व संगठन मंत्री यशवंत सिंह हाड़ा ने कहा।

सेंधवा। हम लोकसभा चुनाव तो मोदीजी के विकास कार्य से जीत रहे हैं, किंतु इस जीत को बड़ी लीड से जितने का कार्य तो कार्यकर्ता को ही करना होगा। इसलिए केंद्रीय नेतृव ने हर बूथ पर 370 मतों की बढोत्तरी का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बात पूर्व संगठन मंत्री यशवंत सिंह हाड़ा ने नगर मंडल की त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन की बैठक में कही। शनिवार को सेंधवा में भाजपा ने त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व संगठन मंत्री यशवंत सिंह हाड़ा और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान पूर्व संगठन मंत्री हाड़ा ने कहा कि भाजपा ने 400 पार का नारा दिया है। अब यह कार्य भी भाजपा के कार्यकर्ता और देश की जनता करके दिखाएगी। इसमें भाजपा के त्रिदेव की भूमिका सबसे ज्यादा रहेगी। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलओ। यह त्रिदेव हर बूथ पर सक्रियता से काम कर जीत दिलाने में अहम भूमिका रहेगी।

IMG 20240413 WA0078

बूथ पर 370 की बढ़त का लक्ष्य
पूर्व संगठन मंत्री हाड़ा ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटा कर कश्मीर में जो अमन शांति स्थापित की है। उसे याद दिलाए रखने के लिए भाजपा ने हर बूथ पर 370 मत की बढ़त का लक्ष्य रखा है। अब कार्यकर्ता हर बूथ पर बैठक आयोजित कर वहां के मतदाताओं के साथ बैठक कर मोदी सरकार की उपलब्धि बता कर भाजपा के कमल पर मोहर लगवाएगी।

IMG 20240413 WA0085

भाजपा में अनुशासन, कांग्रेस में नहीं है-
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि देवझिरी धर्मशाला में नगर मंडल का त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को हुआ। जिसमे नगर मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान संगठन ने महेश्वर के पूर्व विधायक भूपेंद्र आर्य को नगर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वीरेंद्र दरबार ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में बड़ा अंतर है। मैने देखा की भाजपा में अनुशासन और पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का समर्पण की भावना है, जो कांग्रेस में नहीं है।

IMG 20240413 WA0086

हर बूथ पर 370 मत की बढ़त लाना-
भाजपा जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने कहा कि हर बूथ पर 370 मत की बढ़त लाना है। हमें मोदी सरकार और मोहन यादव की सरकार में योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से मिल कर उन्हें देश हित में वोट वोट देने का निवेदन करना है। विकास आर्य ने कहा की बूथ को जीतने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ताओं को लेनी होगी। नरेंद्र मोदी के युग में हमने कई परिवर्तन देखे है। विकसित भारत में उनके कार्य को जनता तक पहुंचने की आवश्यकता है। जीत निश्चित है।

IMG 20240413 WA0087

यह रहे मौजूद-
मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी, नपाध्यक्ष बसंती बाई यादव, राजेश गर्ग, गणेश राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, छोटू चौधरी, राकेश चौहान, डॉ रेलास सेनानी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने किया। संचालन प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!