सेंधवा। बाग पार्टी मानसिक, बौद्धिक गतिविधिओ के साथ सामाजिक गतिविधियों व प्रेरणा दायक भी होती हैं।

सेंधवा।
बाग पार्टी सिर्फ मनोरंजन के लिए नही होती है उसमे मानसिक बौद्धिक गतिविधिओ के साथ सामाजिक गतिविधियों व प्रेरणा दायक भी होती हैं। ऐसा ही एक वाकिया सामने आया है। महिला सखी की बाग चलो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न खेल व मनोरंजन कार्यक्रम के बाद एक प्रेरणादायक मेसेज अन्य महिलाओं को दिया। संगीता मित्तल ने महिलाओं की मनोरंजन खेलकूद व भोजन के बाद जब महिलाएं जाने लगी तो संगीता मित्तल ने सभी को एक एक पौधा देकर उसे घर पर लगाने को कहा। साथ ही इसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी दी। मित्तल ने बताया की आधुनिकता में जहां परिवहन के साधन व आधुनिक साधन बढ गए है, वहीं पर्यावरण भी दूषित होता जा रहा है। उसे शुद्ध रखने के लिए वृक्ष रोपण की आवश्यकता है। सावन का महीना है। कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं । संतोष चोमूवाला ने बताया कि महिला सखी इस तरह के आयोजन कर समाज की महिलाओं में तीज त्यौहार की परंपरा का ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करती है। संगीता मित्तल ने महिलाओं को एक एक पौधा देकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने की प्रेरणा समाज को दी।