मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। फाग गीतों पर जमकर झूमे भक्त, खेली फूल-गुलाल की होली, त्रिवेणी धाम से आये संतो के सानिध्य में हुआ फाग उत्सव

सेंधवा। रंग मत डारे रे सांवरिया म्हारी सास लड़ेगी रे …नजर न लग जाये हो हो …आज श्याम सपने में आयो ….आनंद आयो जी सद्गुरु हमारे रंग बरसायो जी …. फाग भजन पर श्रद्धालु जमक र झूमें। मौका था शहर के नारायणदास अस्पताल परिसर में परंपरानुसार त्रिवेणी धाम के संतों के सानिध्य में मनाए जाने वाले फाग उत्सव का।
मंगलवार को आयोजित हुए इस फाग उत्सव में त्रिवेणी धाम के जगदगुरु रामानंद सम्प्रदाय के खोजी जी द्वाराचार्य श्री श्री 1008 श्री राम रीछपाल दास जी महाराज व त्रिवेणी धाम से आये संतो के सानिध्य में सुबह 10 बजे फाग उत्सव आरंभ हुआ। करीब 4 घंटे चले इस उत्सव में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। लोगों ने गुरु जी एवं संतो का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद दोपहर 1.30 बजे महा आरती हुई। आरती के बाद भंडारा प्रसादी में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। इधर इसके पूर्व सोमवार देर रात्रि गुरु जी एवं संतो का शहर में आगमन हुआ। जिसके बाद मंगलवार अल सुबह से ही महाराज के दर्शन एवं नाम दीक्षा हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु अस्पताल पहुंचे थे। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक महाराज जी ने भक्तो को दर्शन व नाम दीक्षा दी। जिसके बाद फाग उत्सव आरंभ हुआ।
7da19288 8ae2 4867 a379 faa382c56082

आप सभी कुशल मंगल आनंद में रहे –
महाराज जी अपने आशीर्वचन में मौजूद भक्तो से कहा कि आप सभी शौभग्यशाली है, जो भगवान के इस उत्सव में सहभागिता कर रहे है। उन्होंने कहा कीे वे भगवान से प्रार्थना करते है आप सभी सकुशल आनद मंगल में रहे।
5eb545dc fbfd 4913 a946 57e648c283dd
4b8c93d4 e9a4 42aa 9032 d0771ea4be19
1b68ec09 d513 4416 8935 e9a56cd67997
56d28c38 d2ba 4ff4 a665 d8782b927e27

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!